Teen Taal
इंडिया का Leak काल, करेक्ट करने की चुल्ल, नेताओं का पांचवां मौसम और ट्रंप कार्ड: तीन ताल S2 156

इंडिया का Leak काल, करेक्ट करने की चुल्ल, नेताओं का पांचवां मौसम और ट्रंप कार्ड: तीन ताल S2 156

Teen Taal

3:15:05

About this episode

तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, आसिफ़ खान चा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए: 'हम' के विभिन्न पहलुओं पर क्या प्रकाश डाला गया. 'हम' भारतीयों को करेक्ट करने की चुल्ल क्यों रहती है? प्रधानमंत्री को काफ़िला क्यों कम नहीं होना चाहिए? सोना ख़रीदने को लेकर भारत के लोग इतना आसक्त क्यों हैं? NEET पेपर लीक पर ताऊ क्यों शर्मिंदा हैं, NTA और सरकार की नाकामी पर क्या चर्चा हुई और ताऊ ने इसे बेईमानों का देश क्यों बताया? अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के चीन दौरे की हाईलाइट्स क्या रहे और क्या ट्रंप की इज़्ज़त सचमुच कम हो गई है? इसके साथ ही सामान्य मानविकी के दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले नाना प्रकार के कार्ड्स पर बतरस हुई. विजिटिंग कार्ड या बिजनेस कार्ड छपाने-बांटने वाले लोग, प्लेइंग कार्ड यानी ताश के फ़ेवरेट खेल जैसे - तीन पत्ती, छकड़ी, 29 और ब्रिज जैसे खेलों की यादें ताज़ा की गईं. गांव-जवार के चचा लोग ताश के प्लेयर कैसे जुटाते हैं और ताश को ताऊ ने जीवन से कैसे जोड़ा? ताऊ ने PR को नेताओं का पांचवां मौसम क्यों करार दिया? इसके अलावा मां-बाप के पसंदीदा कार्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की शुरूआती स्मृतियों और शादी के कार्ड के बहाने न्यौता पूरने, आधार और राशन कार्ड के क़िस्से सुनाए गए. रिपोर्ट कार्ड और एडमिट कार्ड की अहमियत, कंगाल कर देने वाले सिम कार्ड और विक्टिम कार्ड की उपयोगिता भी उजागर हुई है. बिज़ार ख़बरों में हैदराबाद के Feel The Jail अभियान और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मच्छरदानी के चलते हुए विवाद के मज़े लिए गए. अंत में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां भी सुनने को मिलेंगी.

- प्रड्यूसर : अतुल तिवारी & कुमार केशव

- साउंड मिक्स : रोहन भारती

More from Teen Taal

अनंत सिंह की बेटी की शादी का ग्रैंड प्रबंध और मुआवज़े में Defender की चर्चा से लेकर वैभव सूर्यवंशी को टीम में खिलाने की मांग तक, इस हफ्ते Teen Taal में है खूब सारा सियासी, सामाजिक, क्रिकेटिया और फ़िल्म…

3h 22m

- महीप सिंह के साथ तीन ताल की शुरुआत. - कैसेट और किशोर कुमार के नए गाने और चुटकुलों का फ़ैक्ट चेक के साथ 365 कच्छे और कच्छों का घाव - पंजाब में छठ और मेजॉरिटी के त्योहार के साथ राम खिलावन गिल नाम पर बत…

3h 38m

- कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ तीन ताल की शुरुआत - पॉलिटिकल जोक्स कैसे सेफ हैं और बुराड़ी में ज्ञान कैसे प्राप्त होता है - छठ के लिए ट्रेन में मुश्किल से मिलता रिजर्वेशन - चिप निर्माता कंपनी एनविडिया के…

2h 48m

- उलटबांसी से तीन ताल की शुरुआत और अल्मोड़ा और पटना वापसी पर बतरस - दीपावली की शुभकामनाएं और पत्ते खेलते गोबरौला - 'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं...' CM सम्राट चौधरी के बयान पर बतकही - कांग्र…

2h 46m

- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत…

2h 47m