Teen Taal
आर्ट्स-साइंस का भेद, कटिया फँसाने की तकनीक और गोधरा के बाद का जुलूस: तीन ताल, Ep 79

आर्ट्स-साइंस का भेद, कटिया फँसाने की तकनीक और गोधरा के बाद का जुलूस: तीन ताल, Ep 79

Teen Taal

1:38:50

About this episode

तीन ताल के 79वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-कोरोना को लगा 79 का चक्कर. कोई चीज़ 79, 89 और 99 की ही क्यों मिलती है? ताऊ ने क्यों कहा हमें चीन जैसी समृद्धि और राष्ट्रवाद नहीं चाहिए?

-यूजीसी के एक आदेश के बहाने कला और आर्ट्स के बीच का सामंजस्य तलाशने की कोशिश. ताऊ ने क्यों पॉलिटिकल साइंस पढ़ा जबकि वो असल में हिस्ट्री पढ़ना चाहते थे?

-ह्यूमैनिटीज़ के ग़ायब होने से नुकसान. पढ़ाई और नौकरी के बीच किस बात का रिश्ता. ताऊ ने क्यों आर्ट्स को महतारी और बाबा ने अरहर की दाल कहा.

-क्या है विज्ञान और कौन हैं वैज्ञानिक? परसेंटेज पर टिकी शिक्षा व्यवस्था की खामी.

-बिज़ार ख़बर में चार थानों की बिजली काटने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी की तक़लीफ़. बिहार और यूपी के गांवों की कटिया की यादें.

-जुलूस कहाँ से डिस्कोर्स में आया? जुलूस का चरित्र क्या है. गोधरा दंगा था या घटना? बैठे हुए आदमी और खड़े आदमी में अंतर क्या है. उत्सव और उन्माद के बीच कैसा रिश्ता.

-और आख़िर में तीन तालियों के तनक़ीद भरे प्रेम पत्र.

प्रडयूसर - कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह.

More from Teen Taal

- महीप सिंह के साथ तीन ताल की शुरुआत. - कैसेट और किशोर कुमार के नए गाने और चुटकुलों का फ़ैक्ट चेक के साथ 365 कच्छे और कच्छों का घाव - पंजाब में छठ और मेजॉरिटी के त्योहार के साथ राम खिलावन गिल नाम पर बत…

3h 38m

- कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ तीन ताल की शुरुआत - पॉलिटिकल जोक्स कैसे सेफ हैं और बुराड़ी में ज्ञान कैसे प्राप्त होता है - छठ के लिए ट्रेन में मुश्किल से मिलता रिजर्वेशन - चिप निर्माता कंपनी एनविडिया के…

2h 48m

- उलटबांसी से तीन ताल की शुरुआत और अल्मोड़ा और पटना वापसी पर बतरस - दीपावली की शुभकामनाएं और पत्ते खेलते गोबरौला - 'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं...' CM सम्राट चौधरी के बयान पर बतकही - कांग्र…

2h 46m

- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत…

2h 47m

- खान चा के दुद्धी से वापसी के बाद तीन ताल की शुरुआत - टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस रियल और रील हीरो पर बतरस - लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाला वीडियो वायरल और आदरसूचक शब्द पर बतकही - रावण दहन के साथ-साथ क…

3h 7m