Teen Taal
नार्कोस का नरक, योगी का संकोच और रेलवे का रोग : तीन ताल Ep 59

नार्कोस का नरक, योगी का संकोच और रेलवे का रोग : तीन ताल Ep 59

Teen Taal

1:32:32

About this episode

तीन ताल के 59वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-Preamble (प्रस्तावना) को बाबा ने क्यों संविधान की जाति कहा. ताऊ के जन्मदिन का सरप्राइज.

-Narcos (नार्कोस) निपटाते वक़्त बाबा को क्यों याद आती रही 'पहली मोहब्बत'. नार्कोस का नरक से क्या लेना देना?

-बाबा और ताऊ की नज़रों से मोदी-योगी की तस्वीर का मतलब. क्यों संकोच से भरे दिख रहे हैं योगी.

-लहसन को अदरक कहने वाले पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी को ताऊ ने क्यों मवाद चौधरी कहा. सब्जियों और मसालों के नाम जिनको लेते हुए लटपटाई ताऊ, बाबा और सरदार की ज़बान

-रेलवे के 'भारत गौरव प्लान' पर बाबा को कौन से राजा और हाथी की कहानी याद आई. ख़राब पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रेलवे से कनेक्शन क्या है.

-रेलवे के साथ क्या दिक्कत और रेलवे की वो झकझोर देने वाली तस्वीरें जिनकी झलक बाबा ने दिखलाई.

-ताऊ ने देश में ट्रकों की भारी संख्या पर क्यों जताया ऐतराज़.

-रेलवे को क्यों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने की ज़रूरत और ट्रेनों में फर्स्ट क्लास कोच का क्या काम, साथ ही पान के लिए ट्रेन चलाने वाले मंत्री जी का किस्सा

-बिज़ार ख़बर में डीजे पर शोर वाला संगीत सुनने से 63 मुर्गियों की मौत के बहाने जानलेवा संगीत पर बात.

-बाबा ने किस बात पर पर तानाशाही की हिमायत की.
हाल-फिलहाल में शादी करने वालों से ताऊ ने क्या अनुरोध किया.

-और आख़िर में तीन तालियों की कुछ चिट्ठियाँ और प्रतिक्रियाएँ.

प्रोड्यूसर- शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग- अमृत रेगी

More from Teen Taal

- महीप सिंह के साथ तीन ताल की शुरुआत. - कैसेट और किशोर कुमार के नए गाने और चुटकुलों का फ़ैक्ट चेक के साथ 365 कच्छे और कच्छों का घाव - पंजाब में छठ और मेजॉरिटी के त्योहार के साथ राम खिलावन गिल नाम पर बत…

3h 38m

- कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ तीन ताल की शुरुआत - पॉलिटिकल जोक्स कैसे सेफ हैं और बुराड़ी में ज्ञान कैसे प्राप्त होता है - छठ के लिए ट्रेन में मुश्किल से मिलता रिजर्वेशन - चिप निर्माता कंपनी एनविडिया के…

2h 48m

- उलटबांसी से तीन ताल की शुरुआत और अल्मोड़ा और पटना वापसी पर बतरस - दीपावली की शुभकामनाएं और पत्ते खेलते गोबरौला - 'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं...' CM सम्राट चौधरी के बयान पर बतकही - कांग्र…

2h 46m

- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत…

2h 47m

- खान चा के दुद्धी से वापसी के बाद तीन ताल की शुरुआत - टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस रियल और रील हीरो पर बतरस - लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाला वीडियो वायरल और आदरसूचक शब्द पर बतकही - रावण दहन के साथ-साथ क…

3h 7m