Teen Taal
ब्यूटी पार्लर वाली पॉलिटिक्स, चुटपुटिया डॉक्टरों की बातें और सेल्फ़ी की मजबूरियाँ : तीन ताल, Ep 54

ब्यूटी पार्लर वाली पॉलिटिक्स, चुटपुटिया डॉक्टरों की बातें और सेल्फ़ी की मजबूरियाँ : तीन ताल, Ep 54

Teen Taal

1:27:52

About this episode

तीन ताल के 54वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-लम्बे अरसे बाद तीन ताल की स्टूडियो में रिकॉर्डिंग. बाबा ने कहा खुद को प्रस्तोता और ये सुनकर ताऊ के उड़ गए तोते.

-वैक्सीनेशन के 100 करोड़ आँकड़े पर तीन तालियों की राय और को ताऊ की बाहर निकलने वालों को सलाह.

-प्रियंका गाँधी की बात आते ही बाबा को याद आता है कौन सा गाना? उनकी राजनीति में शामिल आनन्द और कौतूहल के दृश्यों के बीच छीपी बुनियादी समस्या पर बात. 

-जवानी के कम्युनिस्ट और बूढ़ापे के कम्युनिस्ट का फ़र्क़.

-तस्वीर खींचने और खिंचवाने के मोह और सनक पर बात. सबकुछ तस्वीरों में दर्ज कर लेने की चाहत अच्छी या बुरी?

-सेल्फी की साइकोलॉजी और समाजशास्त्र. ताऊ के साथ सेल्फी लेने के बाद जब एक अनजान आदमी ने उनसे उनका नाम पूछा तो ताऊ ने क्यों कहा डिलीट कर दे. 

-ताऊ, बाबा और सरदार किन लोगों के साथ और किन जगहों पर तस्वीरें खिंचाने के लिए मरते हैं.

-बिज़ार ख़बर में पथरी का इलाज कराने आये मरीज़ की किडनी निकाल लेने वाले डॉक्टर का नाम सुन कर ताऊ को क्यों हनुमान याद आए और बाबा ने खुद को क्यों चुटपुटिया डॉक्टर कहा. 

-समय और काल के किसी और छोर पर ताऊ, बाबा और सरदार होंगे तो किस वाहन से आयेंगे. सुनिए नेवता वाले श्रोता में मज़ेदार कल्पना और सबसे आख़िर में इनार झाँकने से लेकर कुँए में भांग घोलने का अर्थ.

प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ कपिल देव सिंह

More from Teen Taal

- महीप सिंह के साथ तीन ताल की शुरुआत. - कैसेट और किशोर कुमार के नए गाने और चुटकुलों का फ़ैक्ट चेक के साथ 365 कच्छे और कच्छों का घाव - पंजाब में छठ और मेजॉरिटी के त्योहार के साथ राम खिलावन गिल नाम पर बत…

3h 38m

- कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ तीन ताल की शुरुआत - पॉलिटिकल जोक्स कैसे सेफ हैं और बुराड़ी में ज्ञान कैसे प्राप्त होता है - छठ के लिए ट्रेन में मुश्किल से मिलता रिजर्वेशन - चिप निर्माता कंपनी एनविडिया के…

2h 48m

- उलटबांसी से तीन ताल की शुरुआत और अल्मोड़ा और पटना वापसी पर बतरस - दीपावली की शुभकामनाएं और पत्ते खेलते गोबरौला - 'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं...' CM सम्राट चौधरी के बयान पर बतकही - कांग्र…

2h 46m

- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत…

2h 47m

- खान चा के दुद्धी से वापसी के बाद तीन ताल की शुरुआत - टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस रियल और रील हीरो पर बतरस - लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाला वीडियो वायरल और आदरसूचक शब्द पर बतकही - रावण दहन के साथ-साथ क…

3h 7m