Teen Taal
अनूठे तकियाकलाम, कौओं से मुहब्बत और सबसे अच्छे विज्ञापन: तीन ताल, Ep 36

अनूठे तकियाकलाम, कौओं से मुहब्बत और सबसे अच्छे विज्ञापन: तीन ताल, Ep 36

Teen Taal

1:59:02

About this episode

तीन ताल के 36वें एपिसोड में कमलेश ‘ताऊ’, पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार’ से सुनिए :

लोगों के अनूठे तकियाकलाम. बेर सराय के ताऊ की यादें. तकिया कलाम की मनगढ़ंत परिभाषा. चुनाचे और अगरचे का मतलब.

कौओं पर आई एक स्टडी के बहाने कौआ महात्म्य की बात. कौओं की कहानियाँ. कौओं से जुड़े पूर्वाग्रह.

फुटबॉलर रोनाल्डो के कोका कोला की बोतल हटाने के बहाने विज्ञापनों की माया पर बात. विज्ञापनों के असर और बेअसर होने को चर्चा. ताऊ और बाबा की स्मृति में दर्ज कुछ देसी विज्ञापन.

तमिलनाडु में गैर ब्राह्मणों को पुजारी बनाये जाने की चर्चा के बहाने बात प्रतिरोध की. कितना प्रतिरोध, किसे नसीब! इसके चरमोत्कर्ष की चाह कितनी सही?

ताऊ ने क्यों कहा सामाजिक न्याय धर्म की विदाई के बिना सम्भव नहीं?

अनजान गाँव में चले गए हों तो दिशाज्ञान कैसे करें. और तमिलनाडु सरकार का क्रांतिकारी लगने वाले फ़ैसले से आगे की बात.


और, आख़िर में न्योता वाले श्रोता में लिसनर पंकज की चिट्ठी जिन्हें तीन ताल का ऑडिटर जनरल घोषित किया गया. ताऊ के आस्तिक से नास्तिक हो जाने की यात्रा.

More from Teen Taal

- महीप सिंह के साथ तीन ताल की शुरुआत. - कैसेट और किशोर कुमार के नए गाने और चुटकुलों का फ़ैक्ट चेक के साथ 365 कच्छे और कच्छों का घाव - पंजाब में छठ और मेजॉरिटी के त्योहार के साथ राम खिलावन गिल नाम पर बत…

3h 38m

- कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ तीन ताल की शुरुआत - पॉलिटिकल जोक्स कैसे सेफ हैं और बुराड़ी में ज्ञान कैसे प्राप्त होता है - छठ के लिए ट्रेन में मुश्किल से मिलता रिजर्वेशन - चिप निर्माता कंपनी एनविडिया के…

2h 48m

- उलटबांसी से तीन ताल की शुरुआत और अल्मोड़ा और पटना वापसी पर बतरस - दीपावली की शुभकामनाएं और पत्ते खेलते गोबरौला - 'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं...' CM सम्राट चौधरी के बयान पर बतकही - कांग्र…

2h 46m

- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत…

2h 47m

- खान चा के दुद्धी से वापसी के बाद तीन ताल की शुरुआत - टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस रियल और रील हीरो पर बतरस - लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाला वीडियो वायरल और आदरसूचक शब्द पर बतकही - रावण दहन के साथ-साथ क…

3h 7m