
क़ुरआन की एडिटिंग क्यों बेकार आइडिया है, फटी जीन्स के नफे-नुकसान और होली के अनूठे तौर-तरीक़े: तीन ताल, Ep 23
About this episode
- वसीम रिज़वी की उस अर्ज़ी पर बात जिसमें क़ुरआन की 26 आयतें हटाने की बात कही गई है. क्या धार्मिक सुधार का रास्ता धार्मिक किताबों की एडिटिंग से होकर निकल सकता है?
- संघ की केंद्रीय टीम में बदलाव से क्या इशारे मिलते हैं? आने वाले पांच-सात साल में संघ की रणनीति और कार्यशैली के संदर्भ में. नागपुर ढाबे का ज़िक्र, जिसकी कोई शाखा नहीं.
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान के बहाने; भारत में अमेरिकी राज के दौर की खोज, राशन के लिए 20 बच्चे पैदा करने की 'जागरूकता' और फटी जीन्स की हिस्ट्री और सोशियोलॉजी पर बात.
- 'सादा जीवन, उच्च बिज़ार' में आज की बिज़ार स्टोरी, जब विधानसभा के स्पीकर साहब को व्याकुल न होने के लिए कहा गया.
- होली किस तरह का त्योहार है? होली में केंचुल उतारने का क्या मतलब है? इस त्योहार में अशिष्टता में अश्लीलता का नमक- अगर नमक जितना हो तो- क्यों मुग्ध करता है?
- होली से जुड़ी कविताएं और शायरी. नज़ीर अकबराबादी से लेकर ‘ताऊ ओरिजिनल्स’ तक.
कि तुझे मैं संभाले रहूं
मुझे मय संभाले रहे
- होली के हुरियारों के गीत, जिसमें एक मामूली सी पंक्ति को भंग और पान के सहारे घंटों तलक गाया जा सकता था.
- रंग के त्योहार के ज़रूरी तत्व और मनाने के अनूठे तरीक़े. होली पर कौन से पकवान बनाए जाएं, कौन सा उबटन लगाया जाए और गीत कौन से सुने जाएं.
More from Teen Taal
- महीप सिंह के साथ तीन ताल की शुरुआत. - कैसेट और किशोर कुमार के नए गाने और चुटकुलों का फ़ैक्ट चेक के साथ 365 कच्छे और कच्छों का घाव - पंजाब में छठ और मेजॉरिटी के त्योहार के साथ राम खिलावन गिल नाम पर बत…
- कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ तीन ताल की शुरुआत - पॉलिटिकल जोक्स कैसे सेफ हैं और बुराड़ी में ज्ञान कैसे प्राप्त होता है - छठ के लिए ट्रेन में मुश्किल से मिलता रिजर्वेशन - चिप निर्माता कंपनी एनविडिया के…
- उलटबांसी से तीन ताल की शुरुआत और अल्मोड़ा और पटना वापसी पर बतरस - दीपावली की शुभकामनाएं और पत्ते खेलते गोबरौला - 'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं...' CM सम्राट चौधरी के बयान पर बतकही - कांग्र…
- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत…
- खान चा के दुद्धी से वापसी के बाद तीन ताल की शुरुआत - टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस रियल और रील हीरो पर बतरस - लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाला वीडियो वायरल और आदरसूचक शब्द पर बतकही - रावण दहन के साथ-साथ क…