Teen Taal
ताऊ का डीप स्टेट, टेढ़ुई की मज़ार और पाकिस्तानी मोहब्बत की बिज़ार कहानियां: तीन ताल, Ep 108

ताऊ का डीप स्टेट, टेढ़ुई की मज़ार और पाकिस्तानी मोहब्बत की बिज़ार कहानियां: तीन ताल, Ep 108

Teen Taal

1:47:24

About this episode

तीन ताल के 108वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:

-रंगों के बदलते अर्थ. ब्लू, रेड और ग्रीन की समयानुसार अभिलाषा और उनको देख बरती जाने वाली सावधानी.

-ब्लू टिक बनाए रखने के लिए हर महीने 8 डॉलर देंगे ताऊ, बाबा और सरदार? ताऊ ने क्यों कहा; 'ट्विटर ने कभी उन्हें यूज नहीं किया'

-108 के महात्म्य पर बातचीत. बाबाओं के नाम के आगे 108 क्यों लगता है? 107 या 109 को ये रुतबा क्यों हासिल नहीं.

-हमारे 'बाबा' और 'ताऊ' कैसे थे? ताऊ और बाबा ने कभी मनका लेकर जाप किया क्या?

-बाबा के श्रीमुख से उनके बाबा का वर्णन. दादा कब बाबा हो जाते हैं?

-दादा, काका, ताऊ, ताई, अम्मा, आजी, अइया, नाना और बाबा की अदायगी और उनके खरमण्डल. किवंदंतियों का दौर.

-पुर्तगाल, प्रेत और तम्बाकू का रिश्ता. टेढ़ुई की मज़ार और पाकिस्तान का इशारा.

-ताऊ ने 'ताऊओं' को डीप स्टेट क्यों कहा? अधिकतर 'ताऊ' क्यों समाज की तरक्की की राह में बाधा. मां शब्द की निष्पत्ति.

-Gen Z और बाबा की रोचक बतकही. एक शराबी और बाबा का संवाद.

-कॉस्टयूमधारी बाबा को सुनने की बेचैनी. स्वर्ग के द्वार पर खड़े मौलवी साहब. पुत्र लाभ का आशीर्वाद देने वाले बाबा की कहानी.

-बिज़ार ख़बर में पाकिस्तानी मोहब्बत की अजीबोगरीब कहानियां.

-गियर बदलने के अन्दाज़ और स्वादिष्ट मटन बनाने वाले नौकर को दिल देने वाली महिलाओं से ताऊ की नाइत्तेफ़ाकी.

-गियर बदलने का कौतूहल. बाबा का जनवासा डॉट कॉम. 10/10 की ड्राइविंग. गाड़ी चलाने का सही तरीका. गाड़ी चलाते समय क्या ना करें?

-जब टाइपिंग का उदाहरण देकर ताऊ ने आत्मा - परमात्मा के मिलन की अवस्था समझाई.

-सलाह की उपयोगिता. सलाह-मशविरा क्यों बहुत संदिग्ध चीज़ है? सलाह की विस्तृत प्रक्रिया.

-सलाह किससे लेनी और किसको देनी चाहिए? आत्मचिंतन का झोल.

-मुफ्त की सलाह दें या नहीं? सलाह जब ग़लत साबित हुए.

-कानून या कट्टे से दूर होंगी सामाजिक बुराइयां? हिंसा का बदलता हुआ चेहरा, चाल और चरित्र.

-क्यों सपने न देखें? ताऊ का विवेक का इस्तेमाल.

-और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.

प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ नितिन रावत

More from Teen Taal

- महीप सिंह के साथ तीन ताल की शुरुआत. - कैसेट और किशोर कुमार के नए गाने और चुटकुलों का फ़ैक्ट चेक के साथ 365 कच्छे और कच्छों का घाव - पंजाब में छठ और मेजॉरिटी के त्योहार के साथ राम खिलावन गिल नाम पर बत…

3h 38m

- कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ तीन ताल की शुरुआत - पॉलिटिकल जोक्स कैसे सेफ हैं और बुराड़ी में ज्ञान कैसे प्राप्त होता है - छठ के लिए ट्रेन में मुश्किल से मिलता रिजर्वेशन - चिप निर्माता कंपनी एनविडिया के…

2h 48m

- उलटबांसी से तीन ताल की शुरुआत और अल्मोड़ा और पटना वापसी पर बतरस - दीपावली की शुभकामनाएं और पत्ते खेलते गोबरौला - 'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं...' CM सम्राट चौधरी के बयान पर बतकही - कांग्र…

2h 46m

- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत…

2h 47m

- खान चा के दुद्धी से वापसी के बाद तीन ताल की शुरुआत - टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस रियल और रील हीरो पर बतरस - लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाला वीडियो वायरल और आदरसूचक शब्द पर बतकही - रावण दहन के साथ-साथ क…

3h 7m