
उर्दू में सेल्फी, फ़िल्मों के मस्त कॉमेडीबाज़ और 2022 की सड़ांध: तीन ताल, Ep 116
About this episode
-सरदार की अधूरी ख़्वाहिश. जीवन की कुछ कैंचियां. कैंची हरे कृष्णा.
-नज़ीर अकबराबादी की 360 डिग्री नज़्म.
-ठंड दिल्ली में कब आएगी? गुजरात में जाड़े का अर्थ.
-उर्दू में सेल्फी को क्या कहेंगे? लोन का सही मतलब.
-ताऊ, बाबा और सरदार को इस साल तीन ताल के कौन से एपिसोड याद रह गए? मुशायरा लूटने वाला तीन ताल कौन सा था?
-सबसे बेहतरीन जोड़ी. JOMO का आनन्द.
-ईयर एंडर में सरदार का 'अजी हां' और बाबा का 'वाह'.
-ताऊ ने इस साल की सबसे शानदार फ़िल्म किसको कहा?
-बाबा स्पॉटिफाई से क्यों बाहर निकल आएं?
-पुष्पा फ़िल्म की कोरियोग्राफी और कोक स्टूडियो बांग्ला.
-ताऊ का फ़ारसी प्रेम. सरदार ने ताऊ को क्यों समाजवादी कह दिया?
-ताऊ के अंदर कौन सा एक आंदोलन चलते रहता है? ताऊ का प्राकृत से लगाव.
-2022 में समाज के लो (Low) पॉइंट पर हाई (High) पॉइंट बातचीत.
-ताऊ ने क्यों कहा एक समाज के तौर पर हमारा दिमाग सड़ चुका है?
-धर्म का विरोधी होना और धार्मिक होने का फ़र्क़.
-धर्मांधता से निपटने के लिए ताऊ की एक शब्द वाली युक्ति.
-पटना कॉलेज का प्रोडक्ट. Hinduism की असल चुनौती. फ़तवा वाला हिंदुत्व.
-धर्म क्या है और धर्म की ज़रूरत कितनी है?
-धर्मराज से मुक्ति क्यों आवश्यक है? धार्मिक पॉयजन ख़त्म करने का रामबाण तरीका.
-सस्ती लोकप्रियता के लिए रचा जाने वाला स्वांग. बयानबाज हिन्दू. मुशायरे की साम्प्रदायिकता.
-बॉलीवुड के शानदार हास्य अभिनेताओं की अदायगी और अभिनय पर गपशप. शोले फ़िल्म की कॉमेडी.
-ताऊ और बाबा के ज़माने में हिट कॉमेडियन कौन था?
-सबसे माहिर और शातिर कॉमेडियन. कैस्टो मुखर्जी की गर्दन.
-सदी के महानायक को बाबा ने क्यों ओवर एक्टिंग की दुकान कहा?
-कादर खान, अमिताभ बच्चन और गोविंदा की टाइमिंग.
-सदाशिव अमरापुरकर के बारे में एक क़माल की बात. किस फ़िल्म के बाद बाबा सुनील शेट्टी से नहीं उबर पाए?
-संजय दत्त, सुनील शेट्टी क्या एक्टर नहीं हैं? एसेट की लायबिलिटी.
-शाहरुख और सैफ अली खान क्यों अच्छी कॉमेडी नहीं कर सके? शाहरुख को क्यों पठान करनी पड़ रही है?
-अजय देवगन के फॉन्ट की दिक्कत. नाटकीय डायलॉग की कमी. पंकज त्रिपाठी और पंकज कपूर की कॉमेडी.
-बिज़ार ख़बर में हाईकोर्ट के उस फैसले का छिद्रान्वेषण जिसमें कहा गया कि घर की बहुरिया शराब, गुटखा और नॉन वेज खाएगी तो मेंटल क्रुएलिटी माना जाएगा.
-आधारहीन तलाक. अरेंज्ड मैरेज की कुछ अच्छाइयां. मौगा मर्द!
-नमक को कैसे थाली में रखें? बाथरूम के स्लोप की जांच का हैक. कुलदीप मिष्ठान भंडार.
-लप्सी बॉय. 1 जनवरी को क्या करें और क्या नहीं?
-और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां.
प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी
साउंड मिक्सिंग ~ नितिन रावत
More from Teen Taal
अनंत सिंह की बेटी की शादी का ग्रैंड प्रबंध और मुआवज़े में Defender की चर्चा से लेकर वैभव सूर्यवंशी को टीम में खिलाने की मांग तक, इस हफ्ते Teen Taal में है खूब सारा सियासी, सामाजिक, क्रिकेटिया और फ़िल्म…
- महीप सिंह के साथ तीन ताल की शुरुआत. - कैसेट और किशोर कुमार के नए गाने और चुटकुलों का फ़ैक्ट चेक के साथ 365 कच्छे और कच्छों का घाव - पंजाब में छठ और मेजॉरिटी के त्योहार के साथ राम खिलावन गिल नाम पर बत…
- कॉमेडियन आशीष सोलंकी के साथ तीन ताल की शुरुआत - पॉलिटिकल जोक्स कैसे सेफ हैं और बुराड़ी में ज्ञान कैसे प्राप्त होता है - छठ के लिए ट्रेन में मुश्किल से मिलता रिजर्वेशन - चिप निर्माता कंपनी एनविडिया के…
- उलटबांसी से तीन ताल की शुरुआत और अल्मोड़ा और पटना वापसी पर बतरस - दीपावली की शुभकामनाएं और पत्ते खेलते गोबरौला - 'बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं...' CM सम्राट चौधरी के बयान पर बतकही - कांग्र…
- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत…