# 6 दिसंबर को कहाँ थे, हंगामे के फ़ायदे और जैकेट की परिभाषा : तीन ताल Ep 60

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published December 4, 2021 · Duration 1:39:42

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/6-ep-60
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/47781526/04_dec_21_teen_taal_4dec_mixdown_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 60वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-एजेंडा आजतक में बाबा और ताऊ ने क्या खाया, क्या छोड़ा. 6 दिसम्बर 1992 को बाबा और ताऊ कहाँ थे. बाबरी विध्वंस पर एक कमेंट्री.  
  
-बिहार में शराब की खाली बोतल खोजते डीजीपी पर ताऊ ने किस शर्म की बात कही.  
  
-पराग अग्रवाल के ट्विटर सीईओ होने पर गर्व होना चाहिए या नहीं. बाबा ने कौन सी दो चीज़ों को फ्रॉड बताया. ताऊ ने कौन सा गाना गुनगुनाया.  
  
\- जैकेट, कोट और ब्लेज़र में फ़र्क़. टेक कम्पनियों के CEO टीशर्ट क्यों पहनते हैं?  
  
-हंगामे की उपयोगिता. संसद में हँगामे का विश्वकर्मा कौन. क्या पहले संसद में हंगामा नहीं होता था. बाबा ने क्यों कहा संसद चलने के लिए नहीं होती.  
  
-ताऊ क्यों हँगामे के समर्थक हैं और मौजूदा हँगामे से वे क्यों दुःखी. संसद के किन पुराने लोगों को सुनना चाहिए.  
  
-संसद कार्यवाही के प्रसारण में आया बदलाव. ताऊ, बाबा और सरदार का मंतव्य कि उल्कापिंड कहाँ गिरना चाहिए. नासा पर सरदार को सूझा चुटकुला.  
  
-और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियों के बहाने दिसम्बर के अम्बर, उर्दू सीखने के टिप्स और 'त्यागी' सांसदों की पेंशन पर बतरस.  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग \~ अमृत रेगी
