# तंदूर की तानाशाही, राजमा का घमंड और अपना अपना तड़का: तीन ताल, S2 E57

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published June 22, 2024 · Duration 2:49:32

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-s2-e57
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/60470461/22_jun_24_teen_taal_ep_57_june_22_mix_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल सीजन 2 के 57वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', कुलदीप 'सरदार', पुष्पेश पंत 'गुरु' और आसिफ़ 'खां चा' के साथ सुनिए:  
  
 - पुष्पेश शब्द का अर्थ और प्रोफ़ेसर पंत का फ़ेवरेट पुष्प  
  
 - बुरांश की वाइन भी कोई वाइन है महाराज  
  
 - राहुल गांधी का विट और मांसाहारियों को मैसेज  
  
 - मछली मांस नहीं, जल का फल है और 124 बकरों का क्या करेंगे जैन साहब  
  
 - वायनाड से चुनाव लड़कर प्रियंका कैसे इंडियन मिडिल क्लास वैल्यूज का सम्मान कर रही हैं  
  
 - अलका याग्निक की बीमारी और संगीतकार के लिए न सुन पाना कितनी बड़ी चुनौती   
  
 - मटकाफोड़ प्रदर्शन की नवैयत  
  
 - भोजन कितना ज़रूरी है और उपनिवेशवाद-साम्राज्यवाद की जड़ में खाना क्यों है  
  
 - पुतिन और किम जोंग उन को ताऊ का न्योता   
  
 - मुगलिया खाना और रोगन का जोश, तंदूर और करी का इतिहास   
  
 - करी-कढ़ी का फ़र्क़ और दिल्ली में पानी का संकट   
  
 - गर्मी के ड्रिंक्स और शरबत जिनको हम भूल गए हैं   
  
 - चटनी राहत जान, शरबत - ए - शिकंजवी और जैन शिकंजी का मसाला  
  
 - छौंक, तड़का और बघार का रहस्य, खाना बनाने वाले हाथ-हाथ का फ़र्क़   
  
 - सबसे बुरा मसाला और मसालों को इस्तेमाल करने की तमीज़   
  
 - गरम मसाले को घर पर कैसे बनाएं, जावित्री और जायफल के उपयोग की शर्तें  
  
 - तीन चीज़ें हिन्दुस्तान के खाने में बड़ा कहर ढाती हैं  
  
 - फ्राइड खानों की आसक्ति और विरक्ति, पूड़ी का बेस्ट साथी, स्वाद और मेमोरी का संबंध  
  
 - पहाड़ का बड़ा गर्क करने वाले तीन ब्राह्मण  
  
 - नाश्ते का रिवाज़ कहां से आया और सबसे शानदार नाश्ते कौन से हैं    
  
 - स्टार्टर और ऐपेटाइज़र का फ़रेब, बिरायानी-पुलाव की डिबेट  
  
 - हिंदुस्तान की लॉस्ट रेसिपीज़ को सहेजने का उपक्रम   
  
 - राजमा का घमंड, गोभी का भ्रम और ये हिंदुस्तान तक कैसे पहुंची   
  
 - स्वाद और भोजन की प्रवृत्ति के आधार पर होना चाहिए राज्यों का विभाजन  
  
 - हर 10 किलोमीटर पर क्यों बदल जाता है समोसे का स्वाद और समोसों का निराला संसार  
  
 - पहली पहली बार पान क्यों खाते थे लड़के, पान खाने का तरीक़ा, पान खाने की संस्कृति शऊर  
  
 - बिज़ारोत्तेजक ख़बर में सुनिए  जंगल की फायर लाइन, दावनल का मर्म और जंगलों में जानबूझकर क्यों लगाई जाती है आग  
  
 - जंगल का फायर ऑफिसर, प्रॉपर गैंडा और प्रोपोगैंडा  
  
 - प्रतीकों की पॉलिटिक्स और प्रतीकात्मक प्रतिरोध  
  
 और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की प्रेमपूर्ण चिट्ठियां   
  
 प्रड्यूसर: अतुल तिवारी / कुमार केशव  
 साउंड मिक्सिंग: कपिलदेव सिंह
