# लाइफ़ इन जेल, स्टेटमेंट पत्रकारिता और इटारसी की हुस्ना: तीन ताल, S2, E4

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published June 17, 2023 · Duration 1:47:40

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-s2-e4
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/54467581/17_jun_23_teen_taal_june_17_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के दूसरे सीजन के चौथे एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', कुलदीप ‘सरदार' और शम्स ताहिर ख़ान से सुनिए:  
  
 -चार्जशीट इतने ज़्यादा पन्नों की क्यों होती है? अगर अखबारों में पुलिस काम करे तो उसे क्या फ़ायदा होगा?  
  
 -चार्जशीट बोरिंग होती है क्या? चार्जशीट की भाषा और शब्दावली.  
  
 -अपराधों की महाभारत के संजय से क्राइम की दुनिया के असली किस्से.  
  
 -सलाख़ों के पीछे की दुनिया. जेल में माफ़िया राज! वाक़ई अपराध बढ़ गया है क्या?  
  
 -'Scoop' वाले जे डे से शम्स ताहिर ख़ान की मुलाकात! क्राइम पत्रकारों के बीच गला काट कॉम्पिटिशन.  
  
 -मीडिया का असल काम क्या है? स्टेटमेंट जर्नलिज़्म का ज़माना. विवादित बयान का दौर.  
  
 -अपराध क्या है और अपराधी कौन? अपराध तय करने वाले चौधरी.  
  
 -मानसिक आघात क्यों अब भी साबित करना मुश्किल? क्राइम रिपोर्टर की मेंटल हेल्थ.  
  
 -शम्स को जब डर लगता था! हर आदमी में एक हत्यारा होता है क्या?  
  
 -क्रिमिनल माइंड को पहचाना जा सकता है?  
  
 -यूपी बिहार के टॉप क्रिमिनल. मुख्तार अंसारी का एक अनसुना किस्सा.  
  
 -ताऊ के जेल पर अतरंगी विचार. जेल में कौन है और बाहर कौन?  
  
 -जेलप्रस्थ जीवन का विचार. जेल की आवाज़ें. जेल में रहना क्यों महंगा है?  
  
 -जेसिका लाल मर्डर केस. जेल से फ़ोन अब क्यों नहीं चौंकाता? जैमर के बावज़ूद जेल से फ़ोन कैसे लग जाते हैं?  
  
 -जेल किस तरह किसी को क्रिमिनल बना देती है? जेल क्यों रिसॉर्ट है.  
  
 -'हम लेके रहेंगे आज़ादी' पर ताऊ की एक पुरानी कविता. जब ताऊ ने कविता सुन कहा 'कहाँ से ढूंढ निकाला ये'?  
  
 -आज़ादी का नशा. सफ़ेद कपड़े कौन से क़ैदी पहनते हैं? चक्की पिसवाई जाती है क्या जेल में?  
  
 -जेल सोचने का समय क्यों देता है? जिन्ना ने किताब क्यों नहीं लिखी?  
  
 -बिना मुकदमें के 40 साल जेल में रहने वाला क़ैदी. जब शम्स को लगा जान का डर.  
  
 -पहली बिज़ार ख़बर में उसकी कहानी जिसे ढूंढा जा रहा था भागलपुर के सुल्तानगंज में और वो निकला नोएडा में Momos की दुकान पर.  
  
 -दूसरी बिज़ार ख़बर में उस सोसाइटी की बात जहां नाइटी और लुंगी पहनकर सोसाइटी में न निकलने का ड्रेस कोड पहले लागू हुआ और फिर वापस.  
  
 -लुंगी और मुंडू का फ़र्क़. लुंगी में योगा और नाइटी में शीर्षासन.  
  
 -गर्मी में लुंगी और जाड़े में लुंगी क्यों दोनों दो चीज़ें हैं? RWA वालों के लक्षण. RWA मिनिस्ट्री \& ऑर्डर.  
  
 -कूलर और AC की हवा का फ़र्क़. कूलर वाला त्योहार.  
  
 -फर्स्ट क्लास AC के अंग्रेज़. इटारसी की हुस्ना.  
  
 -और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां.  
  
 -भारतीय रेल पर हुई बातचीत वाले एपिसोड का लिंक.  
  
[https://youtu.be/F8\_WI-0Tb2E](https://youtu.be/F8_WI-0Tb2E)  
  
 प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
 साउंड मिक्सिंग \~ अमृत रेज़ी.
