# मिथुन का तकिया कलाम, कमाऊ कुत्ते और नरक का मनोरंजन: तीन ताल, S2 E26

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published November 18, 2023 · Duration 2:22:04

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-s2-e26
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/57696735/18_nov_23_teen_taal_18_nov_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल सीजन 2 के 26वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', कुलदीप 'सरदार' और 'मंझले भैया' निशांत के साथ सुनिए:  
  
 - कुल्हाड़ी पर पैर रखने वाला कल्चर और 'मनाही' नहीं मानने का हठ  
  
 - तीन ताल की रिकॉर्डिंग के लिए किया गया त्याग और छठ का माहौल  
  
 - छठ पर ट्रेनों की भसड़ और बिहार का एडजस्टिंग नेचर  
  
 - फिल्मों की दिवाली रिलीज और इसका बिजनेस  
  
 - सिनेमा के मामले में आत्मनिर्भर मालेगांव  
  
 - सलमान के फैन्स की जाहिलियत और ब्रेसलेट का मार्केट  
  
 - शाहरुख़ 'ख़ान', सलमान 'भाई' और सलमान-शाहरुख़ के फैन्स में अंतर  
  
 - हाल फ़िलहाल में आई सलमान की सबसे बढ़िया फिल्में  
  
 - मिथुन के फैन, उनका तकिया कलाम और दुनियाभर में मशहूर गाने  
  
 - मिथुन की हर फिल्म का वो ज़रूरी सीन  
  
 - पीली जालीदार गंजी और गले में रुमाल बांधकर फिल्म देखने जाने वाले लोग  
  
 - अमिताभ की एक्टिंग का रेंज और उनके मुरीद  
  
 - अमिताभ की मर्द डेढ़ महीने तक रोज़ देखने वाला ताऊ का दोस्त  
  
 - राजेश खन्ना और देव आनंद की फैन फॉलोइंग  
  
 - गोविंदा को ताऊ ने महान कलाकार क्यों कहा  
  
 - विनोद खन्ना और अमिताभ की राइवलरी  
  
 - फीमेल एक्टर्स के फैन क्यों नहीं मिलते आजकल  
  
 - फ़िल्मी सितारों के हेयरस्टाइल और डायलॉग की कॉपी करने वाले अतरंगी फैन्स  
  
 - बिज़ारोत्तेजक ख़बर में कुत्ते काटने पर कोर्ट का मुआवजे वाला फैसला और इसके नफ़े-नुक़सान  
  
 - यमराज का कॉन्सेप्ट और मृत्यु लोक का एप्टीट्यूड टेस्ट  
  
 - यम के लिए दीया क्यों जलाते हैं और मृत्यु के देवता को क्यूट क्यों होना चाहिए  
  
 - यमराज ने सवारी के लिए भैंसे को क्यों चुना और यमराज को आमंत्रित करने वाले संकेत  
  
 - और आख़िर में परमप्रिय तीन तालियों के पत्र  
  
 प्रड्यूसर: कुमार केशव  
 साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
