# गन मास्टर G9, होश उड़ाने वाली पेशकश और दुखियारी निरुपा राय : तीन ताल S2 Ep 167

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published August 1, 2026 · Duration 3:32:46

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-g9-s2-ep-167
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/73293399/31_jul_26_tt_31_july_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

\- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े से शुरुआत और इस्तीफ़ों की राजनीति पर बतरस  
  
 - जेन-ज़ी का नया गिल्ट, 'रिज़र्वेशन हटाओ जनता पार्टी' और इंटरनेट वाली क्रांति  
  
 - नीतिन गडकरी का 'छल रहित व्यवहार', इथेनॉल, जनता पार्टी और आंदोलन की नई रसायनशास्त्र  
  
 - पर्यावरण बचाने के चोंचले, ऊर्जा बचाने की तरकीबें और हमारे घरेलू पाखंड  
  
 - The Odyssey से लेकर रामायण के ट्रेलर तक! महाकाव्य, सिनेमा और उम्मीदें  
  
 - इस हफ़्ते का एजेंडा: लेट 80's और 90's की फ्लॉप फिल्मों का स्वर्णिम युग  
  
 - ऐसे फिल्मी नाम, जिनमें खून, कानून, पाप, आग और इंसाफ न हो तो टिकट ही न बिके  
  
 - हॉरर फिल्मों का अनजाना हास्य! भूत कम, इंसानों की बेवकूफ़ियायां ज़्यादा  
  
 - कैसे बदला हिंदी सिनेमा? गोदाम से मल्टीप्लेक्स तक का सफ़र  
  
 - रंजीत, शक्ति कपूर, सदाशिव अमरापुरकर और मानिक ईरानी जैसे विलेनों का स्वर्णकाल  
  
 - चंकी पांडे, राहुल रॉय, कुमार गौरव, शेखर सुमन और उन सितारों की कहानी जो सुपरस्टार बनते-बनते रह गए  
  
 - डायलॉग प्रेमी विलेन, लाल टेलीफोन, शेर की खाल और "इसे बांध दो... मैं अभी आता हूँ" वाला अपराधशास्त्र  
  
 - कोर्टरूम ड्रामा, "ऑर्डर... ऑर्डर..." और आख़िरी पांच मिनट में प्रकट होने वाले असली गवाह  
  
 - मिथुन, राज बब्बर और उस दौर की फैक्ट्री-मॉडल फिल्में, जहां हर शुक्रवार एक नई रिलीज़ तय थी  
  
 - बिज़ार खबर और चिट्ठियां  
  
 - प्रड्यूसर : अतुल  
  
 - साउंड मिक्स : सूरज
