# ख़ून से ख़त लिखने के टिप्स, आदमी मारने की दवा और रात की कारगुजारियाँ: तीन ताल, Ep 99

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published September 3, 2022 · Duration 2:03:16

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-99
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/51128262/03_sep_22_tt_3_sept_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 99वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-क्यों सृजन से अधिक विध्वंस आकर्षित करता है इंसान को? ताऊ ने ट्विन टॉवर ही के तर्ज़ पर क्यों कुछ और विध्वंस की वकालत की?  
  
-दिल्ली में 'आप' विधायकों के रतजगा के बहाने देर से सोने और सुबह जल्दी उठने पर बतकही. ताऊ जल्दी सोते हैं या देर से?  
  
-रात के जीवन, प्रहरी और उसकी अहमियत की बात. रचनात्मक कामों के लिए रात बेहतर या सुबह.  
  
-रात में पेशेवर तौर पर जागने वालों के किस्से. रात को जागने वाले शहर और रात के इर्द-गिर्द फिल्माए गए संगीत.  
  
-बिज़ार ख़बर में भैंस चोरी की शिकायत न सुने जाने पर चूहे की दवाई खाने वाले आज़ाद की बात. चूहे मारने वाली दवाई की उपयोगिता और निरर्थकता. खून से खत लिखने का नायाब तरीका.  
  
-यूनिवर्सल चार्जर की चर्चाओं के बीच एप्पल की तक़लीफ़. बी और सी टाइप की कशमकश. क्यों सरकार को हर घर चार्जर बिछा देना चाहिए.  
  
-और आख़िर में तीन तालियों की अनुभव और किस्सों से लबरेज़ चिट्ठियां.  
  
प्रड्यूसर - शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
