# कांग्रेस का ‘इलेक्टाइल डिसफ़ंक्शन’, प्रोटेस्ट के अलबेले किरदार और जवानी के झामफाड़ गाने: तीन ताल, Ep 88

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published June 18, 2022 · Duration 2:15:06

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-88
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/50248200/18_jun_22_tt_18_june_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 88वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
\- देश का राष्ट्रपति कैसा होना चाहिए, प्रेसिडेंट कुर्ता-पायजामा क्यों नहीं पहनते और कोई युवा भारत का राष्ट्रपति क्यों नहीं बनता?   
  
\- बाबा बचपन में राष्ट्रपति मगर बड़े होकर राष्ट्रपति के चीफ़ शेफ क्यों बनना चाहते थे?  
  
\- ताऊ ने ED का असली मतलब क्या बताया?  
  
-.पिछले एक हफ़्ते में हुए प्रोटेस्ट्स की दो सबसे मज़ेदार तस्वीरें कौन सी हैं?  
  
\- बाबा ने कांग्रेस के प्रोटेस्ट को बिना पकी उड़द की दाल क्यों बताया.  
  
\- राहुल गांधी कहां चूक गए और अपनी दादी से क्या सीख सकते थे.  
  
\- बाबा ने 'अग्निवीर' प्रदर्शनकारियों से कौन सा गाना बजाकर नाचने को कहा.  
  
\- ताऊ ने अग्निपथ स्कीम पर क्या कहा और इसकी टाइमिंग को ग़लत क्यों बताया.  
  
\- बीजेपी के क्रिएटिव प्रोटेस्ट और कांग्रेस पीछे क्यों रह जाती है.  
  
\- प्रोटेस्ट के प्रकार, किरदार और नारावीर.  
  
\- प्रोटेस्ट में ताऊ के पिटने और फिर चायवाले की ताऊ के हाथों कुटाई की कहानी.  
  
\- प्रोटेस्ट में जाने के इनसाइडर टिप्स और मुफ़ीद कपड़े.  
  
\- बिज़ार ख़बर में प्रेमी की बेवफ़ाई पर चर्चा, साथ जीने-मरने पर ताऊ की टेक और यमुना पर मुक़दमें की मांग.    
  
\- यौम-ए-मौसीक़ी पर मधुमय चर्चा, लड़कपन में ताऊ और बाबा के फ़ेवरेट गाने.  
  
\- जवानी की दहलीज पर क़दम रखते सरदार कौन से गाने गाते थे.  
  
\- रफ़ी की नक़ल करने वाले सिंगर्स ताऊ को पसंद क्यों.  
  
\- मुन्ना अज़ीज़, शब्बीर कुमार और अनवर हुसैन के गानों पर चर्चा और गोविंदा की वो फ़िल्म जो ताऊ कभी भी देख सकते हैं  
  
-और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियाँ.  
  
प्रड्यूसर - कुमार केशव   
साउंड मिक्सिंग - अमृत रेजी.
