# मास्टर मुरली का ख़ुमार, गधों की घटती आबादी और इमरान ख़ान की प्रॉब्लम : तीन ताल, Ep 76

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published March 26, 2022 · Duration 2:11:25

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-76
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/49208594/26_mar_22_teen_taal_26_march_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 76वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-मार्च और मच्छर का कनेक्शन. गुजरते मार्च की कुछ दुखदायी और सुखमय तस्वीरें.  
  
-स्कूली किताबों के ज़िक्र पर ताऊ और बाबा को किस बात का मलाल हुआ? LHS=RHS का असली मतलब. जब रोल नम्बर 1 ताऊ हुए फेल.  
  
-शहंशाह-ए-क़व्वाली, क़व्वाली के 'मास्टर' मुरली से मुलाकात. ताऊ, बाबा और सरदार की मास्टर मुरली से मुलाकात.  
  
-ताऊ की नज़र से क़व्वाली का अजीबोगरीब डेफिनिशन. क़व्वाली की तकरार शैली का जादू.  
साढ़े तीन क़व्वाल क्या है?  
  
-भारत में गधों की घटती संख्या के बहाने गधों के हक़ की बात. गधा और गदहे के बीच का फ़र्क़.  
  
-बाबा ने क्यों कहा गधे के बिना गधों का सर्वाइवल कैसे होगा? गधों की अद्भुत ट्रेनिंग. गधे क्यों नहीं हो सकते आदर्श? एसेसिनेशन और गधे का कनेक्शन.  
  
-पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता पर बात. इमरान खान के भूत, वर्तमान और भविष्य पर एक समझ.  
  
-इमरान खान के संबंध में इंतखाब, मुन्तख़ब और चुंतखब का फ़र्क़ क्या. पाकिस्तान में क्रिकेट और धर्म  
का रिश्ता. ताऊ ने क्यों पाकिस्तान को 'थोड़ा कंट्री' बताया.  
  
-भारत और पाकिस्तान के लोगों में समानता. आर्मी को पूजने के नुकसान. पाकिस्तान में आर्मी का रूल क्यों बेहतर?  
  
-और आख़िर में तीन तालियों के शिक़ायत और उलाहने से भरे प्रेम पत्र. पहली हस्तलिखित चिट्ठी.  
  
-मास्टर मुरली की कुछ भूली-बिसरी क़व्वालियाँ :-  
  
मंज़िल पे आ के हाय लुटा कारवाँ-ए-दिल  
  
[https://youtu.be/deIz2KIJ-MI](https://youtu.be/deIz2KIJ-MI)  
  
  
मेरे हक़ में क्या न होगा कभी  
  
[https://youtu.be/QRclDSjSOug](https://youtu.be/QRclDSjSOug)  
  
  
तुम्हरी ओर नयन दोउ हमरे  
  
[https://youtu.be/ZMx6L9Brp00](https://youtu.be/ZMx6L9Brp00)  
  
मास्टर मुरली की फ़ारसी ग़ज़ल  
  
[https://youtu.be/6OREB2-N-QU](https://youtu.be/6OREB2-N-QU)  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग \~ अमृत रेगी
