# पॉलिटिक्स का पालतू सिनेमा, सामान्य मानविकी के डर और राम सलाम की याद : तीन ताल, Ep 75

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published March 19, 2022 · Duration 1:43:38

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-75
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/49115921/play.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 75वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-तीन ताल का अमृत महोत्सव. होली से कितने दिन पहले होने लगती है होली. रँगभरी एकादशी और मणिकर्णिका घाट का महत्व.  
  
-हरिश्चन्द्र घाट को हाईकोर्ट और मणिकर्णिका को सुप्रीम कोर्ट क्यों कहा बाबा ने. ताऊ, बाबा और सरदार ने कहाँ मनाई होली. बनारस की होली का विस्तृत वर्णन.  
  
-‘द कश्मीर फाइल्स’ के बहाने सिनेमा और सियासत की हमजोली पर बात. कश्मीर फाइल्स का सबसे बड़ा झूठ क्या. राजनीतिक फ़िल्म बनाने का क्यों बाबा ने किया बचाव.  
  
-वामपंथ और दक्षिणपंथ के सिनेमा संकुलों का अंतर. ताऊ ने क्यों फ़िल्म नहीं समय के दोष को महत्वपूर्ण माना.  
  
-वर्ल्ड इस्लामोफोबिया डे के बहाने डर और फोबिया के अंतर पर बात. इस्लामोफोबिया से मुसलमानों को क्यों डरने की ज़रूरत?  
  
-इस्लामोफोबिया और मुस्लिमोफोबिया का फ़र्क़. इंटरनेट ने किस तरह धर्मों का किया बेड़ाग़र्क़. कैसे तय होते हैं अंतरराष्ट्रीय सम्बन्ध?  
  
-सामान्य मानविकी के डर. बाबा, ताऊ और सरदार को किस बात का डर. ताऊ को देश में किस बात का डर लगता है. ताऊ को 'ऊपर' क्यों अधिक मिलेगी इज़्ज़त?  
  
-और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियाँ. रूस-यूक्रेन युद्ध में महाभारत के पात्रों की तलाश और गांव का सहज हास्य.  
  
-‘तीन तालिये’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें -  
[https://chat.whatsapp.com/H1IH48xr8lg05OZTckVDv7](https://chat.whatsapp.com/H1IH48xr8lg05OZTckVDv7)  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग \~ अमृत रेगी
