# रेफ़रेंडम के नुक़सान, अच्छे केले की पहचान और रिपब्लिक की क़िस्में : तीन ताल Ep 67

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published January 22, 2022 · Duration 2:23:41

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-67
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/48403865/22_jan_22_tt22jan_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 67वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-तीसरी लहर में कोविड की गिरफ़्त में सरदार. किस बाइसिकल की घंटी से बाबा को डरने की ज़रूरत.  
  
-आप दिन में कितना पैदल चलते हैं? ताऊ ट्रेडमिल पर दौड़ने के क्यों ख़िलाफ़. अनजान शहरों को देखने का तरीका.  
  
-बाबा को जब ताऊ में समाजवादी सौष्ठव दिखा. यूपी की सभी पार्टियों में छिपा 'पा'.  
  
\- आम आदमी पार्टी की रेफरेंडम पॉलिटिक्स के मायने. जनमत संग्रह क्यों आरती संग्रह जैसा.  
  
\- रेफ़रेंडम में कितनी डेमोक्रेसी और कितनी अराजकता. हिटलर, ब्रिटेन और स्विट्ज़रलैंड के अनुभव.  
  
\- रिपब्लिक डे पर सरदार का सिंहावलोकन. 'गनतंत्र' बनाम गणतंत्र? ताऊ और बाबा ने गणतंत्र दिवस परेड और झांकियों को क्यों बेमानी बताया.  
  
\- तीन ताल वालों को क्यों केला पसन्द. अच्छा केला कैसे चुने. केले की किस्मों का आनन्द.  
  
-बिज़ार ख़बर में लिवर पर हस्ताक्षर करने वाले डॉक्टर साहब से बाबा की सहानुभूति. ताऊ, बाबा और सरदार ने किससे ऑटोग्राफ लिया.  
  
-ताऊ ने क्यों भारत में हस्ताक्षर को एक समस्या बताया. सरदार का लोन डॉक्यूमेंट पर साइन करने का अनुभव. सिग्नेचर, हस्ताक्षर और दस्तख़त के सुंदर फ़ोनेटिक्स.  
  
-और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठी और प्रतिक्रियाएं.  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग \~ अमृत रेगी.
