# शाप देता विपक्ष, गूगल दी गल्लां और नान खटाई के गुण : तीन ताल, Ep 63

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published December 25, 2021 · Duration 1:36:11

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-63
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/48054269/25_dec_21_teen_taal_25dec_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 63वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-36 और 63 अंकों के बहाने ‘पीठ पीछे’ और ‘सम्मुख’ का फ़र्क़. सरदार को तुलसीदास, बाबा को सुंदरकांड और ताऊ को सियाराम चन्द्र की आई याद.  
  
-ताऊ ने क्यों किया हेट स्पीच का समर्थन. क्या देश में कानून का राज नहीं. बाबा का लकी नम्बर कौन सा.  
  
-शीतकालीन सत्र नियत वक़्त से पहले ही साइन डाई क्यों हो गया. सबसे उपयोगी फूल कौन सा. किसने सुना गुलाब को.  
  
-जया बच्चन के शाप पर ताऊ ने कौन सा गीत गाया. कौन शाप देता है और कौन शाप खाता है.  
  
-गाली, बददुआ और शाप में अन्तर. शाप की कथाएँ और असर. शाप की बुनियादी शर्त क्या.  
  
-शाप श्रेष्ठता बोध या कमजोरी की निशानी. ताऊ को धार्मिक कॉस्ट्यूम से आपत्ति क्यों.  
  
-गूगल सर्च में घर पर ऑक्सीजन बनाने का तरीका ढूँढते भारतीयों की दिक्कत.  
  
-बाबा और ताऊ क्यों और कब गूगल का इस्तेमाल करते हैं. क्या गूगल ने हम सबको 'सीकर' बना दिया.  
  
-गूगल ने क्या दिया और क्या छीन लिया. 'विकी डोनर' और 'विकी कौशल' में अंतर.  
  
-बाबा की क्रिसमस और बेकिंग की तैयारियाँ. बेकिंग के टिप्स. कहाँ की नान खटाई सबसे शानदार. क्रिसमस क्यों मनायें.  
  
-और आख़िर में तीन तालियों की कुछ चिट्ठियाँ और प्रतिक्रियाएँ. तीन तालियों के लिए विशेष भेंट- अल्ताफ़ राजा वाला कैलेंडर.  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग \~ अमृत रेगी
