# क्यूट इंडिया मूवमेंट, अनन्य-जघन्य दोस्त और अलबेले नाम: तीन ताल Ep 42

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published July 31, 2021 · Duration 1:29:41

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-42
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/45916993/play.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 42वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए :  
  
\- क्यों जीवन का असल मतलब 'बयालीस यानी फोर्टी टू' ही है?  
  
\- अगस्त 2021 की आमद, ताऊ ने लॉन्च किया 'क्यूट इंडिया मूवमेंट'. सरदार ने किया अनुमोदन. बाबा बने महामंत्री.  
  
\- ममता बनर्जी दिल्ली में क्या तलाश रही हैं? बाबा ने क्यों कहा कि ममता ग़लत राजनीतिक फ़ैसले नहीं लेतीं.  
  
\- एक जज की हत्या के बहाने 'मर्डर बाय एक्सीडेंट' की बात.  
  
\- बिज़ार ख़बर में दिल्ली के एक टैटू मैन के बहाने गोदना से जुड़ी यादें. महिलाओं और दलितों का गोदना और धर्म बचाए रखने की चाह. बाबा के टैटू की कहानी.  
  
\- फ्रेंडशिप डे के बहाने अनन्य और जघन्य दोस्तों के किस्से. ताऊ ने क्यों कहा कि दोस्ती बचपन की होती है, बाद के सिर्फ रिश्ते होते हैं.  
  
\- बाबा के तीन दोस्त. सरदार की अपने दोस्त 'झोला' को चुनौती. क्या लड़का-लड़की दोस्त नहीं हो सकते?  
  
\- अजीबोगरीब और अलबेले नामों पर बात. बाबा ने क्यों कहा मुझे अपना नाम अजीब लगता है. नाम और काम का भेद और समानता.  
  
\- न्योता वाले श्रोता में पटना से आई तीन ताल और आजतक रेडियो के फाउंडिंग लिसनर की चिट्ठी.  
  
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी
