# पीके किधर चले, धर्म में अदालती उंगली और घुमक्क्ड़ ईवीएम: तीन ताल, Ep 26

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published April 10, 2021 · Duration 1:54:15

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-26
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/44789957/10_apr_21_teen_taal_10_april_ep_26_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 26वें एपिसोड में कमलेश किशोर सिंह 'ताऊ', पाणिनि आनंद 'बाबा' और कुलदीप मिश्र 'सरदार' से सुनिए, इन विषयों पर बातचीत-  
  
\- तारीख़ और समय तय होने के बाद भी ताऊ क्यों वैक्सीन नहीं लगवा सके?  
  
\- ये हफ्ता या जीवन कैसा बीता, इस पर एक कविता और कुछ बातें.  
  
\- प्रशांत किशोर का ऑडियो वायरल होने का मतलब  
  
\- राजनीति में इशारों की महिमा: क्या हर बात एक इशारा होती है? अज़ीज़ मियां को याद करते हुए.  
  
\- बाबा क्यों फैज़ को पढ़ते हुए IPL से घिन करते हैं. 'लौट जाती है उधर को भी नज़र क्या कीजे.'  
  
\- लौटकर जो आ रहा है कोरोना  
  
इस बार क्या ले जाएगा कोरोना  
  
कोरोना की दूसरी लहर, वैक्सीन की कमी और मकड़जाल वाले प्रशासनिक फ़ैसले.  
  
\- वैक्सीन क्यों हेलमेट जैसी चीज़ है?  
  
\- बिज़ार स्टोरी में सिर मुंडवाने से कैसे एक आदमी बेरोज़गार हो गया.  
  
\- ईवीएम क्यों भटकती रहती है उम्मीदवारों के यहां.  
  
\- 18 की उम्र के बाद मरज़ी का धर्म चुनने की आज़ादी क्यों एक ढकोसला है?  
  
\- न्योता वाले श्रोता में इलाहाबाद से आशीर्वाद सिंह की जवाबी चिट्ठी.  
  
\- डॉक्टरों के पर्चे लिखने का तरीका और हैंडराइटिंग इतनी अजीब क्यों है?
