# बंगाल की पॉलिटिक्स पर नया पलस्तर, डिलिवरी बॉयज़ के अनदेखे चेहरे और देहाती खेलों के क़िस्से: तीन ताल Ep 22

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published March 15, 2021 · Duration 1:46:31

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-22
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/44789943/15_mar_21_teen_taal_ep_22_march_15_mixed_kapil_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार संग सुनिए:  
  
\- इस मौसम में भागलपुरी चादर बेहतर है या पिलखुवा की ?  
\- पश्चिम बंगाल की पॉलिटिक्स में प्लास्टर की एंट्री से क्या इशारे मिलते हैं?  
\- फूड डिलिवरी बॉयज़ को लेकर हमारी अपेक्षाएं क्या अमानवीय हो चली हैं? ये किरदार किन हालात में हमारी ज़िंदगी में दाख़िल हुए पर हम उनकी ज़िंदगियों में दाख़िल न हो सके. एक रोज़गार के तौर फूड डिलिवरी का उदय, उससे हुई सुविधाएं और उससे जुड़ी समस्याओं पर बात.  
\- कैसे तय करें कि आपके लिए जलेबी का सही जोड़ीदार दही है या दूध? जलेबी और इमरती का फ़र्क, गोहाना के जलेबों की व्युत्पत्ति पर बात.  
-बिज़ारोत्तेजक यानी अजब ग़ज़ब ख़बर में उस आदमी की कहानी, जिसे बैंक ने 64 डेबिट कार्ड भेजे  
-और इस चर्चा में इत्र की तरह आता इलाहाबाद का ज़िक्र.
