# घुटना-स्पर्श प्रणाम, सबसे काहिल रिश्तेदार और ऑस्ट्रेलिया का जैकिया: तीन ताल, Ep 118

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published January 14, 2023 · Duration 2:03:35

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-118
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/52439450/14_jan_23_teen_taal_118_ep_14_jan_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल की 118वीं कड़ी में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
 -चंगू-मंगू, देवी लाल और शरद यादव का एक किस्सा. शरद यादव कैसे याद किये जायेंगे?  
  
 -बतौर राजनेता शरद यादव की सबसे सुंदर और ताकतवर चीज़.  
  
 -ए बी वर्धन की चुटकी! शरद यादव का 'याने'.   
  
 -भारतीय राजनीति की तिकड़ी. शरद यादव का ठेला.  
  
 -लोकप्रिय और विचारप्रिय नेता का फ़र्क़. नीतीश कुमार के दो अपराध!  
  
 -ताऊ ने चुकाया पिछले हफ्ते का एक उधार.   
  
 -ताऊ का फेवरेट एनिमल. ताऊ क्यों कबरबिज्जू बनना चाहते हैं?   
  
 -इवोल्यूशन (Evolution) का अजीब नमूना.  
  
 -पैर छूने की परंपरा के सवाल पर बाबा को क्यों चक्कू की आई याद?   
  
 -चरण स्पर्श; एक अभिव्यक्ति के तौर पर.  
  
 -प्रणाम करने को लेकर पूर्वाग्रह. दुनिया की सबसे बड़ी समस्या.  
  
 -परंपरा का निर्वाह अच्छा है या बुरा? चरण स्पर्श का असल मतलब.  
  
 -पैर न छूने वाले 'कॉमरेड'. ताऊ को किस एक बात का दुःख है?  
  
 -आँचल से पैर छूना. घुटने वाला प्रणाम.   
  
 -ताऊ की एक सलाह; 'चरण स्पर्श करते हुए कृपया चरण को देखें'  
  
 -मुंह से चरण स्पर्श. पंडीजी पणाम. क्या पैर छूना ख़ुद को सरेंडर करना है?  
  
 -4 अत्यंत कोढ़ी रिश्तेदार. कैसे पहचाने की ये पैर छुलवाना चाहते हैं या नहीं?  
  
 -ताऊ के मुताबिक किसे इंग्लैंड चले जाना चाहिए?  
  
 -बिज़ार ख़बर में ट्रेन की उन कम्बलों की बात जिनको ओढ़ने से यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई.   
  
 -रेलवे जो कम्बल ओढ़ता - बिछाता है / क्यों उसको धोने में असमर्थ ख़ुद को पाता है?  
  
 -रेलवे की असल व्याधि. धर्मशाला और रेलवे के कम्बलों से किसकी महक आती है?  
  
 -ये कम्बल बिज्जू कौन है? मुतहे और दुधहे बच्चों की गंध.   
  
 -ताऊ का रेल यात्रियों से एक छोटा सा अनुरोध.  
  
 -बांसुरी और कत्थक की दोस्ती. बांसुरी की ध्वनि इतनी कर्णप्रिय क्यों?  
  
 -इतिहास की पहली बांसुरी कैसे बनी होगी? बांस से ही क्यों बांसुरी बनती है, शीशम से क्यों नहीं?  
  
 -कुछ कमाल के मुरलीवादक. नीरो और बांसुरी.  
  
 -घर में आग लग जाए तो क्या करें? चैन की बंसी.  
  
 -तीन ताल की पिछली कड़ियों में शिक्षकों पर हुई एक बातचीत यहां सुनें.  
  
 -और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियों के बहाने परसदेपुर का कद्दू, देवरिया की चिश्ती परंपरा और तहरी बनाम खिचड़ी.  
  
 प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
 साउंड मिक्सिंग \~ सचिन द्विवेदी
