# मज़ेदार फ़ूड एक्सपेरिमेंट, मच्छरों का आवास विकास और सफ़ाई का सिविक सेंस: तीन ताल, Ep 115

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published December 24, 2022 · Duration 2:11:36

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-115
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/52272600/24_dec_22_tt_115_mix_24_dec_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 115वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
 -छोटे दिन और लंबी रात पर दो युवा रचनाकारों के ललित निबंध. प्रकृति का दम इंसान ने दिन में अधिक घोंटा या रात में?  
  
 -ताऊ ने क्यों कहा 'सूरज कभी डूबता ही नहीं'. बाबा को क्यों रात पसन्द है?  
  
 -ताऊ का '10 मिनट' ट्रिक. बाबा को अचानक ओशो की कौन सी बात याद आई.  
  
 -नाइट लाइफ आदमी को सिंगिंग की ओर ले जाता है या ड्रिंकिंग की ओर? रात में दो बजे बाबा कहाँ पहुंच जाया करते थे?  
  
 -बाबा की रेव पार्टी. रेव पार्टी का दाएं बाएं.   
  
 -पुणे, 'बैंगलोर' का भोजन. वियना, मुंबई और दिल्ली की नाइट लाइफ.  
  
 -अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन पर ताऊ और बाबा की तिरछी नज़र.   
  
 -बाबा को मैगी से घिन क्यों आती है? मैगी क्यों बनाया गया था?   
  
 -ब्रेड बनाने की परंपरा. समोसे में आलू कब आया. चिउड़ा कैसे बना?  
  
 -ताऊ क्यों इन दिनों चिउड़ा खा रहे हैं? मुरमुरे का मज़ा और उसे चाय के साथ बरतने की कला.  
  
 -कल्चर फूड ही क्यों होता है? भूंजल भात गाना.   
  
 -ब्रेड - छोले, भात - आमलेट, दही की सब्जी जैसे कुछ प्रयोग. फास्टेस्ट फूड क्या है?  
  
 -अपर कास्ट बुकुनू. रसावल का आनन्द. खुरचन चिकन. जरैनी को सरदार ने क्यों 'काली चीज़' कहा?  
    
 -लौकी की अलौकिक खीर. कुछ सही फूड एक्सपेरिमेंट.   
  
 -खाना जल जाए या उसमें नमक अधिक हो जाए तो क्या करें?  
  
 -बिज़ार ख़बर में अर्जेन्टीनो कुत्ता चुराने गए कुछ लोगों की स्मार्टनेस. एक अपहृत आदमी की बात!  
  
 -सफाई की समझ और भारतीय रहन सहन के बीच तालमेल कैसे बिठाएं?   
  
 -गांव में क्यों शौचालय की आवश्यकता नहीं.  
  
 -सफाई की किस शहरी अवधारणा से बाबा असहमत?   
    
 -'हाइजीन' का दोगलापन. बेतुका कमोड. मेंटल हाइजीन की समस्या.  
    
 -हवा, पानी, भोजन कैसे जहर हो चुका है?   
  
 -ताऊ क्यों चीज़ों को व्यवस्थित नहीं करते?   
  
 -मच्छरों का आवास विकास. दो करोड़ लोगों का मल.  
  
 -गांधी का हाइजीन मॉडल. गैजेट आधारित हाइजीन की समस्या.   
  
 -और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठी. एक पत्र ऐसा भी जिसमें 'बर्लिन की दीवार गिर गई'  
  
 प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
 साउंड मिक्सिंग \~ नितिन रावत
