# इंग्लैंड का ठाकुरवाद, इमरान ख़ान की सीडी और झारखंड की तस्वीरें: तीन ताल, Ep 109

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published November 12, 2022 · Duration 2:03:28

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-109
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/51870225/12_nov_22_tt_12_nov_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 109वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-मशरिक़ और मग़रिब का फ़र्क़. शुरुआत के दस ओवर में टीम इंडिया का खेल.  
  
-क्या वर्ल्ड कप भारत में आ रहा है? बाबा क्यों फाइनल में इंग्लैंड को सपोर्ट कर रहे हैं?  
  
-इंग्लैंड क्यों एक ठेठ सामंत है? ताऊ का एक सवाल - रोहित शर्मा टीम में क्यों हैं?  
  
-पाकिस्तान में असली चुनाव कौन सा होता है?  
इमरान के यूथिये. पाकिस्तान के दो डिक्टेटर.  
  
-भेड़िया और चरवाहा का एक किस्सा जिसके सहारे समझ सकते हैं पाकिस्तान की राजनीति और तानाशाही.  
  
-क्यों भारत को पाकिस्तान से बात नहीं करनी चाहिए?  
  
-पाकिस्तान के आजम खान. एक मिलियन डॉलर की मदद का किस्सा. पाकिस्तान क्यों सौभाग्यशाली देश है?  
  
-पाकिस्तान को क्या जिब्रईल मदद करते हैं? पाकिस्तान के 'केजरीवाल'.  
  
-पाकिस्तान में क्यों लेफ्ट सम्भव नहीं? बाजवा डॉक्ट्रिन. क्या बाजवा को पाकिस्तान का नेता होना चाहिए था?  
  
-चीन और अमेरिका के पाकिस्तानी मदद में अंतर क्या है? बिलावल भुट्टो को क्यों उर्दू नहीं बोलना चाहिए?  
  
-बिज़ार ख़बर में 9 महीने बाद जेल से रिहा हुए बैल हीरा और मोती की कहानी. कुत्तों और बैलों के नाम.  
  
-ताऊ ने फोन से ही क्यों मुख्यमंत्री चुनने की सलाह दी?  
  
-ताऊ और बाबा के यहां बैलों के साथ प्रयोग. किसान, तर्कशास्त्री और बैल का किस्सा.  
  
-झारखंड स्थापना दिवस के बहाने राज्य के भूत, वर्तमान और भविष्य पर एक नज़र.  
  
-बंटवारे से झारखंड को अधिक फायदा हुआ या बिहार को?  
  
-झारखंड किस चीज़ में पीछे रह गया? यहां का सोना क्यों सरकार का?  
  
-'आर्य-अनार्य' का फ़र्क़. झारखंड के धुनी लोग.  
रांची की एक ख़ूबसूरत शाम.  
  
-झारखंड के लोग किस चीज़ में बहुत आगे थे और अब भी हैं?  
  
-सरदार के ताऊ से ये पूछने पर कि झारखंड में घूमने कि कोई जगह बता दीजिए, ताऊ ने क्यों भावातिरेक में कहा 'मैं क्या जगह बताऊं?'  
  
-बच्चों की अठखेलियाँ. 'नग्नता' की लड़ाई. मौन आंदोलन का भाषण. 'गुना' के बाद का भाग.  
  
-और आख़िर में अलबेले तीन तालियों के प्रेम पत्र.  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग \~ नितिन रावत
