# शादी के बाद की मांडवाली, बुद्धू होने के फ़ायदे और आतिशबाजों के क़िस्से: तीन ताल, Ep 106

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published October 22, 2022 · Duration 2:32:50

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-106
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/51652386/22_oct_22_tt_22_oct_106_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 106वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-राहुल का Sin, Cos, Tan. क्या ताऊ और बाबा सनस्क्रीन लगाते हैं?  
  
-ताऊ के अनुसार क्यों मल्लिकार्जुन खड़गे सही कांग्रेस अध्यक्ष? खड़गे जी 84 में कहां थे?  
  
-कांग्रेस को ताऊ की एक सलाह. किन सलाहवीरों से कांग्रेस को दूर रहने की है ज़रूरत.  
  
-1 हजार रुपए में क्या कुछ हो सकता है? बाबा क्यों न गिफ्ट लेते हैं, न देते हैं? ताऊ के मुताबिक दिवाली का मतलब.  
  
-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन की एक सलाह (जब तक 30 के नहीं हो जाते…) के बहाने 30 बरस के पहले और बाद के बदलावों पर बातचीत.  
  
-बाइडेन की सलाह को क्यों बाबा ने व्यामिश्रित वाक्य कहा? वाजपेयी जी का 'घुटने नहीं टेकने' का अर्थ.  
  
-ताऊ ने किस तरह जीने की सलाह दी. शादी के बाद की मांडवाली कैसी होती है.  
  
-30 के पहले कैसे रहें? 30 के बाद क्यों ग़लतियों का कोई स्कोप नहीं होना चाहिए?  
  
-शादी में क्यों शुभकामना दी जाती है? प्यार करने की सही उम्र और सुख का मतलब.  
  
-बुद्ध होने की पहली शर्त. जॉब सेक्युरिटी का अर्थ.  
  
-सरदार की किस बात पर ताऊ ने कहा 'कई देश मेरे से छोटे हैं'. मैच्योर होना क्यों बेवक़ूफ़ी की बात?  
  
-ताऊ ने क्यों PJ चुना? चुटकुला सुनाने की बेचैनी.  
दाढ़ी का एक्सेप्टेंस.  
  
-हंसना क्यों एकाकी क्रिया नहीं है? ताऊ ने क्यों कहा 'ये बच्चे बहक गए हैं'. क्यों दुनिया 10/15 बरस के बाद बहुत ख़राब हो जाएगी.  
  
-अद्वैत को किताबों से समझने की कोशिश क्यों बन्द होनी चाहिए? अमलतास को समझाने का सुकून.  
  
-बाबा ने क्यों कहा 'तीन ताल ने मुझे करप्ट कर दिया है'. नई पीढ़ी को ताऊ की सलाह.  
  
 -जागरूकता फैलाने की नौटंकी. एनिहिलेशन ऑफ द प्लेनेट का मतलब. देश बचाने के लिए ट्वीट.  
  
-बिज़ार ख़बर में उस बच्चे की बात जो अपनी मां की शिकायत लिखाने थाने पहुंच गया. बच्चे के साथ सरदार की सहानुभूति.  
  
-सरदार की आंख को बाबा ने क्यों जनवासे की ट्यूबलाइट कहा? काजल लगाने की कला.  
  
-अमेरिकी बच्चे. बच्चों की कंडीशनिंग. यमराज की याद.  
  
-पटाखे छोड़े, फोड़े या दगाए जाते थे? लहसुनिया बम, सरकपाताली, मिट्टी के अनार की याद.  
  
-लाइन से अनार जलाने का ट्रिक. मजबूत बम की पहचान. मुर्गा की आतिशबाजी.  
  
-रसरंजन के बाद का पटाखा. बाबा को कब लगा 'गुरुत्वाकर्षण ही सब कुछ नहीं है'.  
  
-और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां.  
  
प्रड्यूसर - शुभम तिवारी  
  
साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
