# ट्रक-टेम्पो वाले गाने, कियो कार्पिन का ज़माना और डबल मीनिंग क़व्वाली मुक़ाबले: तीन ताल, Ep 105

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published October 15, 2022 · Duration 2:32:38

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-105
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/51582280/15_oct_22_tt_15_oct_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 105वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-सुर और सूर का फ़र्क़. अमीरों की जलती है तो क्यों वो परफ्यूम बन जाती है?  
  
-ताऊ नहीं बोलने को कैसे डील करते हैं? टेस्ला के बहाने तसले पर चर्चा और तसले के शहरी उपयोग.  
  
-वीकेंड जोक्स. ताऊ ने क्यों बालू माफिया को मोरंगजेब कहा.  
  
-मशाल और तलवार-ढाल वाले चुनावी चिह्नों के बहाने देसी सिम्बल्स की कहानी.  
  
-पेंटर और आर्टिस्ट का फ़र्क़. दीवार पर चुनाव चिह्न बनाने की कला. गाय पर निबंध.  
  
-ऑटो, बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बजने वाले लो बजट नॉन फिल्मी म्यूजिक पर बात.  
  
-क्यों बाबा ने 'बेबी बियर पी के नाचे' गाने को प्रोग्रेसिव बताया. बालेश्वर यादव, शारदा सिन्हा और गुड्डी गिलहरी का अंदाज़.  
  
-ताऊ, बाबा की आवाज़ में बालेश्वर यादव के गाने. सरदार की आवाज़ में कहां गौ चीलम तम्बाकू को डब्बा, मेरी जानू मुस्कुरा दे.  
  
-वो समय जब गीत सार्वजनिक से व्यक्तिगत होता था. भोजपुरी, बुंदेली और दूसरे देसी संगीत गायन.  
  
-बदन पर लगाने वाले शैम्पू. दुर्दांत तेल, बुरुश,  
और साबुन की यादें.  
  
-बिज़ार ख़बर में मुर्गा और शराब बांटने वाले नेता को ताऊ का समर्थन, साथ ही एक छोटी सी चिंता. ओवैसी साहब का क.  
  
-और आखिर में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां.  
  
प्रड्यूसर - शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
