# फ़र्राटा पंखे की हवा, रामलीला के देसी डायलॉग और कैरेक्टर सर्टिफिकेट के चोंचले: तीन ताल, Ep 104

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published October 8, 2022 · Duration 2:12:34

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-104
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/51507113/08_oct_22_tt_8oct_ree_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

ठेला पॉडकास्ट 'तीन ताल' के 104वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-अक्टूबर में एसी और पंखे की किस समस्या से जूझ रहे हैं बाबा? ताऊ ने क्यों ज़हीर आलम को ज़हर आलम कहा?  
  
-ताऊ को दिल्ली वाले मच्छर क्यों नहीं काटते?  
मच्छरों का गाना.  
  
-हेयरकट के बाद बाबा की उलझन. बाबा ने पगार पर कौन सी शिकायत ताऊ से की?  
  
-बाबा, ताऊ और सरदार का फेवरेट पंखा. किस टेबल फैन से हत्या की जा सकती थी?  
  
-आरा मशीन पर लकड़ी कटते, सरसों को पेरते हुए देखने का सुख.  
  
-बारिश में भीगते राहुल गांधी की HD तस्वीर.  
भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम लक्ष्य क्या है?  
  
-खाट खड़ी कैसे करें. राजनीति में अटैची क्यों बहुत उपयोगी है?  
  
-कैरेक्टर सर्टिफिकेट विवाद के बहाने 'कागज़ लेस' चरित्र की बात. बाबा ने क्यों चरित्र को भ्रामक और काजल की कोठरी कहा?  
  
-ताऊ के मुताबिक क्यों चरित्र एक काल्पनिक चीज़ है? क्यों सबसे बुरा काम कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांगना, देना या जारी करना है?  
  
-ताऊ ने क्यों दिल और मन की बात नहीं सुनने की दी सलाह. बाबा और सरदार का ECA प्रेम.  
  
-भारत में सर्टिफिकेट का महत्त्व. ज्युडिशियरी की ब्यूटी. बाबा को जब डेथ सर्टिफिकेट के लिए करना पड़ा था इंतज़ार.  
  
-पॉल्यूशन सर्टिफिकेट का ड्रामा. ताऊ किस करप्शन को ख़त्म नहीं होने देना चाहते? इंसान और उपन्यास के चरित्र का फ़र्क़.  
  
-कस्बाई रामलीला के किस्से. राजप्रासादों और गांवों के रामलीला में अंतर. प्लास्टिक की गदा का ज़माना. गुलाब भाटी की ऑटोबायोग्राफी.  
  
-महुआ पीने वाला रावण. रामलीला के मज़ेदार कैरेक्टर्स, भाषा और चुहलबाजी. शहरों की रामलीला जल्द ख़त्म क्यों हो जाती है?  
  
-ताड़का चाची. मंच की दुर्घटनाएं. हरियाणवी रामायण की कुछ झलकियां. राम का 'रोकड़ा अस्त्र'. कम बजट की रामलीला.  
  
-और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की ऑडियो एवं लिखित चिट्ठियां.  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
  
साउंड मिक्सिंग - नितिन रावत
