# व्रत का ज़ायक़ा, कांग्रेस को सनीचरा की तलाश और ताऊ-बाबा की लॉटरी: तीन ताल, Ep 103

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published October 1, 2022 · Duration 1:38:16

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-103
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/51436757/01_oct_22_teen_taal_octber_1_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 103वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
\- कांग्रेस का 'भरत' कौन बनेगा और क्या मजबूरी का नाम मल्लिकार्जुन है?  
  
\- यूएन का चुनाव हारकर कांग्रेस में आए थरूर अध्यक्ष का चुनाव हारकर कहां जाएंगे  
  
\- राहुल का चलना और चलने के फ़ायदे  
  
\- क्या कांग्रेस सबसे बड़ा NGO बनने जा रही है  
  
\- बाबा ने कांग्रेस को 'न्यू लेफ़्ट' क्यों कहा  
  
\- गांधी परिवार को क्या सिर्फ 'अश्वमेध का घोड़ा' चाहिए  
  
\- कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से क्या क्या स्पष्ट हो गया  
  
\- आलाकमान पर अशोक गहलोत का 'जादुई' वार  
  
\- 'सनीचरा' को खोज रही कांग्रेस और गांधी परिवार की अतिमहत्वाकांक्षा   
  
\- नवरात्रि पूजन और व्रत के भोजन  
  
\- व्रत का बहाना, पेल कर खाना और सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का फ़र्क़  
  
\- डाइटिंग में धर्म की घुसपैठ और फ़ास्ट क्या होने चाहिए  
  
\- व्रत का तात्पर्य और भोजन से ताल्लुक़   
  
\- पिंक सॉल्ट या रॉक सॉल्ट के उपयोग  
  
\- समय समय पर खाने वाले लोग और इंटरमिटेंट फास्टिंग का रोग   
  
\- महिलाएं स्वास्थ्य को ताक पर रखकर आस्था का व्रत क्यों करती हैं  
  
 - गरबा के सेलिब्रेशन में मजहब का रंग   
  
\- बाबा का चंडी पाठ और शक्ति की सही उपासना   
  
\- हज़ारीबाग की दुर्गा पूजा और 'प्रसाद' का महत्व  
  
\- बिज़ार ख़बर में अहमदाबाद के उस व्यापारी पर बात जिसने ग़लती से आए साढ़े 11 हज़ार करोड़ से लाखों बना लिए और ग़लती से आए पैसों का सदुपयोग  
  
\- लॉटरी में करोड़ों रुपये जीतने वाला ऑटोचालक   
  
\- लॉटरी में बाबा और ताऊ ने कितना पैसा बनाया  
  
\- सिंगल डिजिट लॉटरी जीतने का अचूक ट्रिक  
  
\- उत्तराखंड में 500 रुपए में वन नाइट जेल स्टे के बहाने कौन सा दोष मिटा रहे लोग    
  
\- जेल की दाल-रोटी और जेल जाने का आसान तरीक़ा   
  
\- जेल एक शुभ जगह क्यों मानी जाती है   
  
और आख़िर में तीन तालियों की चिट्ठियां  
  
प्रड्यूसर: शुभम तिवारी \& कुमार केशव  
साउंड मिक्सिंग: नितिन रावत
