# वकीलों की खुरपेंच, प्रेम की तेरहवीं और मृत्युभोज की मौज : तीन ताल सम्मेलन, Ep 100

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published September 10, 2022 · Duration 3:00:42

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-ep-100
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/51212760/11_sep_22_teen_taal_11_sep_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 100वें एपिसोड / सम्मेलन में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
\- देश के कोने-कोने से आजतक रेडियो के आंगन में उतरे तीन तालियों की गरिमामय मौजूदगी में जब हुई रिकॉर्डिंग. आज के समय में तीन ताल, रेडियो और व्यंग्य क्यों जरूरी है?   
  
\- वकीलों की ज़िंदगी से जुड़े मज़ेदार क़िस्से. वकालत में किस तरह का क्लास डिवाइड है और बाबा ने दिया सक्सेसफुल वकालत का नुस्ख़ा.  
  
\- कानून की भाषा इतनी उलझाऊ क्यों है? वकील का इकलौता काम क्या है, बाबा और ताऊ का कचहरी से कैसा रिश्ता रहा है?  
  
\- बिज़ार ख़बर में भइया बहादुर की बात जिन्होंने समोसा-चटनी के साथ कटोरी-चम्मच न मिलने पर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी.  
  
-पितृपक्ष में जब मनाया गया मृत्यु का उत्सव. क्यों बाबा ने कहा आपसे ज़्यादा आपके जीवन को पंडित जीते हैं?   
  
\- श्मशान की शांति कहां चली गई? ताऊ ने क्यों शव को जल्दी जलाने की वकालत की. मृत्यु भोज होनी चाहिए या नहीं?  
  
\- और आख़िर में महफ़िल में मौजूद तीन तालियों के सवाल-जवाब और प्रेमपूर्ण उद्गार.  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग \~ नितिन रावत
