# पंचमुखी BJP, देसी वर्ड ऑफ द ईयर और ताज़ा सब्ज़ी पहचानने की ट्रिक: तीन ताल, Ep 113

> Episode of [Teen Taal](https://podistic.com/podcast/teen-taal.md) · Published December 10, 2022 · Duration 2:08:48

- **Listen on Podistic:** https://podistic.com/episode/-bjp-ep-113
- **Audio:** https://dts.podtrac.com/redirect.mp3/api.spreaker.com/download/episode/52146655/10_dec_22_tt_ep_113_128.mp3 (audio/mpeg)

## About this episode

तीन ताल के 113वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए:  
  
-सरदार की शुरुआत पर ताऊ ने बताई कमाल की चीज़. ट्रिस्काडेकाफोबिया (triskaidekaphobia) क्या होता है?  
  
-सेक्टर 13 क्यों नहीं होता? 113 में क्या कोई बुराई है?  
  
-G20 को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक की तस्वीरों पर ताऊ, बाबा की टिप्पणी. बाबा क्यों चाहते हैं इन तस्वीरों को बड़ी इमारतों पर चस्पा करा दिया जाए?  
  
-मौजूदा राजनीति को ताऊ ने क्यों गैंग्स्टर राजनीति कहा? राजनीतिक शिष्टाचार की अलग-अलग अवस्था.  
  
-पत्राचार वाली राजनीति. नेताओं को आप अगर एक कमरे में रात भर के लिए छोड़ दें!  
  
-सर्वदलीय बैठक का ज़माना. नेताओं की बॉडी लैंग्वेज.  
  
-विधानसभा चुनाव के बड़के जीजा. गुजरात में Bye इलेक्शन.  
  
-गुजरात मे BJP के 26 सीटों पर हारने से क्यों ताऊ और बाबा चिंतित? क्या चार साल ही मुख्यमंत्री रहेंगे भूपेंद्र पटेल?  
  
-हिमाचल में कांग्रेस को किसने ज़बरदस्ती जिताया? मनमोहन सिंह की चिंता.  
  
-यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की ज़रूरत. रेवड़ी फ्री गुजरात. मोदी की जीत क्या अस्मिता की पॉलिटिक्स की हार है?  
  
-'पंचमुखी' जाति की राजनीति. मल्लिकार्जुन खड़गे को क्यों भाषण नहीं देना चाहिए? NOTA की असल संख्या.  
  
-नड्डा का रिपोर्ट कार्ड. BJP का वैक्यूम. नेशनल पार्टी बनने की कौन सी कीमत AAP ने चुकाई?  
  
-ताऊ ने क्यों कांग्रेस को सलाह नहीं दी? देश का तीसरा सबसे बड़ा नेता कौन है?  
  
-कर्नाटक बीजेपी की समस्या का समाधान ताऊ ने दिया. राजस्थान की रेत. ठंडा कर के खाने वाली राजनीति.  
  
-बिज़ार ख़बर में उस भतीजे की बात जिसने 'नाक' की लड़ाई में चाचा का कान ही काट लिया.  
  
-क्यों नाक कटाने से बेहतर है कान काटना? हमउम्र चाचा. भतीजा क्यों हर बार विजयी हो जाते हैं?  
  
-चाचा, चचा और चिचा का फ़र्क़. मोदी क्यों चाचा नहीं बन पाए?  
  
-मामा कहने पर लोग नाराज़ क्यों हो जाते हैं? मामा कहने का मज़ा.  
  
-ऑक्सफोर्ड ने Goblin Mode को वर्ड ऑफ द ईयर चुना है. इस बहाने ताऊ, बाबा और सरदार के गूगल सर्च और फेवरेट वर्ड इस बरस क्या रहे?  
  
-गॉबलिन मोड का सही मतलब और इसका दिल्ली कनेक्शन. क्यों ताऊ डिलिवरी वाले से सामान नहीं मंगवाते?  
  
-ताज़ा सब्जी पहचानने की ट्रिक. बैठकर I Stand With लिखने का मतलब.  
  
-ताऊ की कठिन अंग्रेज़ी जो काम आई! जल्दी कैसे हल्दी हो जाता है?  
  
-गैस लाइट निकालने का तरीका. पिलउसी कहने का सुख. आदमी हो या पैजामा का अर्थ.  
  
-भुईंतक्का और फूंतूडू के मायने. जबरदस्ती के शब्द.  
  
-शाखा की कूट भाषा. अंग्रेज़ी मुहावरों का हिंदी अनुवाद.  
  
-और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां. Quantum entanglement की दुनिया.  
  
प्रड्यूसर \~ शुभम तिवारी  
साउंड मिक्सिंग \~ अमृत रेज़ी
